मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक, दी जा रही हैं जीवन रक्षक दवाएं, अस्पताल ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Published: October 5, 2022 03:00 PM2022-10-05T15:00:26+5:302022-10-05T15:06:06+5:30

समाजवादी पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह कहा कि अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

Mulayam Singh Yadav still critical, on life saving drugs tells Hospital | मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक, दी जा रही हैं जीवन रक्षक दवाएं, अस्पताल ने दी जानकारी

मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक, दी जा रही हैं जीवन रक्षक दवाएं, अस्पताल ने दी जानकारी

Highlights गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा हैसमाजवादी पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नेताजी के सेहत की दी जानकारी82 वर्षीय पूर्व सपा संस्थापक की हालत नाजुक बनी हुई है

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बुधवार को मेदांता अस्पताल अथॉरिटी ने मुलायम सिंह यादव की सेहत से जुड़ी जानकारी दी है। अस्पताल के अनुसार, जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

समाजवादी पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह कहा कि अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को पिछले सप्ताह से अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। भर्ती के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में ले जाया गया। बीते सोमवार को यह कहा गया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और वह गुरुग्राम के अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई से बाहर हैं।

82 वर्षीय पूर्व सपा संस्थापक कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन रविवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें केयर यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्हें सोमवार को स्थिर और बेहतर बताया गया था, लेकिन अस्पताल ने आज कहा है कि उनकी सेहत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों ने बताया कि यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वह हरियाणा के अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सुशीला कटारिया की देखरेख में थे।

समाजवादी पार्टी ने 3 अक्टूबर को जारी बयान में कहा था, "नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की 'क्रिटिकल केयर यूनिट' में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना और अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है, इसलिए यह विनम्र है आप सभी से अनुरोध है कि कृपया अस्पताल न आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।"

Web Title: Mulayam Singh Yadav still critical, on life saving drugs tells Hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे