लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा, 'नरेन्द्र मोदी दोबारा पीएम बनें'

By विकास कुमार | Updated: February 13, 2019 16:28 IST

लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए. पिछले कुछ समय से मुलायम सिंह यादव पार्टी में हाशिये पर चल रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन पर भी उनकी सहमती नहीं थी.

Open in App

लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए. पिछले कुछ समय से मुलायम सिंह यादव पार्टी में हाशिये पर चल रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन पर भी उनकी सहमती नहीं थी. शिवपाल यादव ने अलग पार्टी बनाया है और ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अपनी पार्टी का गठन बीजेपी को समर्थन देने के लिए बनायी थी. उनका ये बयान अखिलेश यादव और तमाम विपक्षी पार्टियों के लिए गहरा धक्का है. 

 

हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को घेरने के लिए सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है. अखिलेश यादव से लेकर समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और नेता इस गठबंधन से बहुत पुलकित नजर आ रहे हैं और इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे बड़े चुनौती के रूप में पेश किया जा रहा है. बीजेपी की विधायक साधना सिंह के मायावती को लेकर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बसपा से ज्यादा सपा के कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया और नारा गढ़ा गया कि 'मायावती के सम्मान में सपा मैदान में.' 

सपा के नेता और कार्यकर्ताओं में मायावती को लेकर दिख रहा यह ह्रदय परिवर्तन अप्रत्याशित है. लेकिन इस बीच नेता जी और समाजवादी पार्टी के एक्स सीईओ मुलायम सिंह यादव का मायावती और अखिलेश के गठबंधन के बाद से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में सवाल उठाना लाजिमी है कि क्या समाजवादी पार्टी के सारे फैसले अब अखिलेश यादव ही कर रहे हैं या उसमें नेता जी की भी सहमती है? क्या मुलायम इस गठबंधन के पक्ष में थे या बिना उनकी सहमती के ही इस गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया?

कहां हैं 'नेता जी' 

मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ समय से पार्टी में हाशिये पर खड़े पर दिख रहे हैं. जिस पार्टी को उन्होंने गाँव-गाँव घूमकर तैयार किया था और प्रदेश में समाजवाद की ऐसी लहर तैयार की जिसने भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर धकेल दिया, आज वो खुद पार्टी में हो रहे फैसलों पर एक सन्नाटे की चादर ओढ़े नजर आते हैं. क्या मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश को पार्टी के तमाम फैसले लेने की मौन सहमती दे दी ही या उनके राजनीतिक निर्णयों में मुलायम की दखलंदाजी का कोई स्थान नहीं रह गया है. 

शिवपाल दे चुके हैं न्योता 

अखिलेश ब्रिगेड से नजरअंदाज किए जाने के बाद शिवपाल यादव ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनायी है जिसका नाम प्रगतिशील समाजवादी दल(लोहिया) है. शिवपाल ने नेता जी को पानी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता भी दे दिया है. हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि पार्टी बनाने से पहले उन्होंने मुलायम सिंह यादव से राय-विमर्श किया था और उसके बाद ही यह फैसला लिया. क्या मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद इस बार अखिलेश की जगह शिवपाल को मिलने वाला है? लेकिन शिवपाल ने यह भी साफ कर दिया था कि अगर नेता जी सपा से चुनाव लड़ते हैं तो उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे. इसका मतलब है कि मुलायम सिंह यादव यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि भाई और बेटे में से किसका साथ दिया जाए?

रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव का साथ 

अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी के हित को ध्यान में रखकर तमाम फैसले ले रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. शिवपाल यादव को ठिकाने लगाने के बाद और पार्टी की कमान अखिलेश और रामगोपाल ही संभाल रहे हैं. क्या मुलायम सिंह यादव ऐसे में या तो मार्गदर्शक मंडल की भूमिका में निभा रहे हैं या दर्शक दीर्घा से प्रदेश में चल रहे राजनीतिक मैच का नजारा देख रहे हैं या देखने को मजबूर हैं? लेकिन इतना तो तय है कि मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक वनवास से पार्टी के एक धड़े में उहापोह की स्थिति बनती हुई दिख रही थी, लेकिन अब उनके इस बयान ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवनरेंद्र मोदीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन