लाइव न्यूज़ :

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, SGPGI कराए गए भर्ती, हालत स्थिर

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2019 20:51 IST

एसजीपीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमित अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव SGPGI में पेट में दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुए हैं। उनकी स्थिति सामान्य है।

Open in App

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत के चलते बुधवार को एसजी पीजीआई में भर्ती कराया गया। मुलायम सिंह यादव की जांच चल रही है और उनकी हालत स्थिर है। 

एसजीपीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमित अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव SGPGI में पेट में दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुए हैं। उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने मुलायम की हालत को स्थिर बताया है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनकी तबीयत इस साल जून में भी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह इस समय यूपी के मैनपुरी से सांसद हैं।  मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक हैं। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा एक बार भारत के रक्षा मंत्री भी बने थे। 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा