लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव बोले, अपने ही लोग खत्म कर रहे हैं पार्टी, महागठबंधन को लेकर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2019 16:05 IST

सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पार्टी को खत्म कौन कर रहा है? अपनी ही पार्टी के लोग।

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का एक बार फिर समाजवादी पार्टी के प्रति दर्द छलका है। उन्होंने अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अपने ही लोग पार्टी को खत्म कर रहे हैं। मुलायम सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश ने मायावती से गठबंधन कर लिया है और अब आधी सीट हो गई है। पार्टी इतनी मजबूत थी कि अपने ही लोग उसे खत्म करने में लगे हैं। 

सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पार्टी को खत्म कौन कर रहा है? अपनी ही पार्टी के लोग। इतनी मजबूत पार्टी बनी थी। अकेले इनती मजूबत पार्टी बनी थी। अकेले 3 बार सरकार बनाई, तीनों बार हम सीएम रहें, रक्षा मंत्री भी रहें, मजबूत पार्टी थी। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं कर रहे, लेकिन हम सही बात कह रहे हैं। 

इससे पहले लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए। पिछले कुछ समय से मुलायम सिंह यादव पार्टी में हाशिये पर चल रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन पर भी उनकी सहमती नहीं थी। शिवपाल यादव ने अलग पार्टी बनाया है और ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अपनी पार्टी का गठन बीजेपी को समर्थन देने के लिए बनायी थी।  

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल