लाइव न्यूज़ :

मुलायम ने कुमार विश्वास को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:31 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवंबर समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कवि कुमार विश्वास को सपा में शामिल होने का न्यौता दिया।

इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में, जहां कुमार विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, मुलायम ने कवि उदय प्रताप से अपनी भावना व्यक्त की।

मंच पर मुलायम सिंह के बगल में बैठे कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा, ''कुमार विश्वास एक बड़े कवि के रूप में जाने जाते हैं। नेताजी (मुलायम) मेरे कानों में कह रहे थे कि अगर वह किसी भी पार्टी में नहीं हैं, तो आप उन्हें समाजवादी पार्टी में क्यों नहीं लेते।"

इससे पहले विश्वास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति में अपने अनुभव का जिक्र किया और कहा कि वह अब कहीं (किसी पार्टी में) नहीं हैं।

उदय प्रताप ने जब मुलायम की इच्छा बताई तो मंच पर कुमार विश्वास और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद थे।

विश्वास पहले आम आदमी पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे और 2014 के आम चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और नाकामयाब हो गये थे। हालांकि बाद में उन्होंने आप छोड़ दी और राजनीति से दूर हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?