लाइव न्यूज़ :

मुकुल संगमा मेघालय में तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल के नेता चुने गए

By भाषा | Updated: November 26, 2021 23:59 IST

Open in App

शिलांग, 26 नवंबर मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को शुक्रवार को राज्य में नवगठित अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के विधायक दल का नेता चुना गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेघालय में तृणमूल कांग्रेस विधायक दल का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ ‘इनर लाइन परमिट’ (आईएलपी) को लागू करने सहित राज्य से संबंधित ‘‘ज्वलंत मुद्दों’’ पर चर्चा करने के लिए अगले सप्ताह कोलकाता जायेगा।

संगमा की प्रत्याशित पदोन्नति को यहां कांग्रेस के पूर्व नेता के आवास पर आयोजित एआईटीसी के विधायक दल की पहली बैठक के दौरान औपचारिक रूप दिया गया था। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी 12 विधायकों ने भाग लिया था।

बैठक में उमरोई से विधायक जॉर्ज बी लिंगदोह को विपक्षी मुख्य सचेतक और मौसिनराम को सचिव चुना गया।

तृणमूल कांग्रेस के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में मुकुल ने नए राजनीतिक दल के नेता के रूप में उन पर विश्वास जताने के लिए सभी विधायकों को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?