लाइव न्यूज़ :

मुकुल रॉय ने 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप TMC पर लगाया, कहा- पश्चिम बंगाल की सीएम आतंक में लिप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2019 09:21 IST

पश्चिम बंगाल: शनिवार शाम (8 जून) को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में झंडा खोलने को लेकर तृणमूल और बीजेपी समर्थकों में संघर्ष हुआ। जिसमें तीन बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए।  

Open in App
ठळक मुद्देमुकुल रॉय ने कहा है कि हमने गृह मंत्री अमित शाह, कैलाश विजयवर्गीय और हमारे राज्य के नेताओं को संदेशखली के बारे में सूचना भी भेज दी है। बीजेपी नेता मुकुल रॉय संदेशखली में हई हिंसा के बाद हालातों का जायजा लेने जाएंगे।

लोकसभा चुनाव-2019 के शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल में हिंसा हो रही है। इसी क्रम में शनिवार की शाम (8 जून) पश्चिम बंगाल के संदेशखली विधानसभा क्षेत्र  में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप मुकुल रॉय ने टीएमसी नेताओं पर लगाया है। मुकुल रॉय ने कहा है कि टीएमसी नेताओं  द्वारा बशीरहाट के संदेशखली में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हमारे कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुकुल रॉय ने यह भी कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके नेता आतंक में लिप्त हैं। 

मुकुल रॉय ने कहा है कि हमने गृह मंत्री अमित शाह, कैलाश विजयवर्गीय और हमारे राज्य के नेताओं को संदेशखली हिंसा के बारे में सूचना भी भेज दी है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा,  अभी-अभी मिली दुःखद ख़बर के अनुसार पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा के क्षेत्र संदेशखली में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की तृणमूल के गुंडों ने हत्या कर दी।

शनिवार शाम (8 जून) को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में झंडा खोलने को लेकर तृणमूल और बीजेपी समर्थकों में संघर्ष हुआ। जिसमें तीन बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए।  उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कयूम मोल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पश्चिम बंगाल की पुलिस की ओर से फिलहाल कोई मरने वालों की संख्या के बारे में अभी नहीं बताया गया है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकैलाश विजयवर्गीयअमित शाहममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां