लाइव न्यूज़ :

'ममता बनर्जी खो चुकी हैं अपना मानसिक संतुलन' जानिये किसने दिया ये बयान

By भाषा | Updated: July 23, 2019 00:02 IST

इस बयान का पलटवार करते हुये तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बनर्जी का मानसिक संतुलन सिर्फ उसी वक्त खोया था जब उन्होंने 2012 में रेलमंत्री के तौर पर तत्कालीन तृणमूल सांसद रॉय के नाम की सिफारिश की थी।

Open in App

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना ‘‘मानसिक संतुलन’’ खो चुकी हैं क्योंकि वह भाजपा नेताओं से काला धन लौटाने की मांग कर रही हैं। इस पर पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बनर्जी का मानसिक संतुलन सिर्फ उसी वक्त खोया था जब उन्होंने 2012 में रेलमंत्री के तौर पर तत्कालीन तृणमूल सांसद रॉय के नाम की सिफारिश की थी।

रॉय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। वह भाजपा से काला धन लौटाने की मांग कर रही हैं। वह और लोगों को 25 प्रतिशत धन कटौती का भाषण दे रही हैं। लेकिन बाकी 75 प्रतिशत का क्या, जिसे उनके वरिष्ठ नेताओं ने बेईमानी से चुरा लिया? पहले तो उन्हें पैसे लौटाने चाहिए, फिर दूसरों को नसीहत देनी चाहिए।’’

उनका यह बयान बनर्जी की रविवार को उस घोषणा की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी 26 जुलाई को राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी और उज्ज्वला योजना के माध्यम से भाजपा द्वारा कथित रूप से लिये गये काले धन को लौटाने की मांग करेगी। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया