लाइव न्यूज़ :

मुकुल रॉय को पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोक लेखा समिति का सदस्य चुना गया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:17 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जून तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति का सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके नामांकन का विरोध किया गया था क्योंकि रॉय भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर आए थे।

रॉय समेत 20 विधायकों ने पीएसी की सदस्यता के लिए बुधवार को नामांकन भरा था। पीएसी में अधिकतम 20 सदस्य हो सकते हैं। सभी 20 उम्मीदवारों के नामांकन को वैध पाया गया और उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। रॉय को पीएसी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से 14 और भाजपा की ओर से छह नामों का प्रस्ताव दिया गया था। रॉय, आधिकारिक रूप से कृष्णनगर उत्तर से भाजपा के विधायक हैं और वह पिछले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे। इसके बावजूद उन्होंने न तो विधानसभा से इस्तीफा दिया न उन्हें दल-बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया।

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिव ने सूची सार्वजनिक की जिसमें रॉय का नाम था। प्रख्यात अर्थशास्त्री और भाजपा विधायक अशोक लाहिड़ी तथा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का नाम भी सूची में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos