लाइव न्यूज़ :

प.बंगाल विस पीएसी सदस्य के लिए नामांकन करने वालों में मुकुल रॉय शामिल

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:16 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जून तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय उन 14 विधायकों में से एक हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) की सदस्यता के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किये। ऐसी अटकलें हैं कि रॉय को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

रॉय आधिकारिक तौर पर कृष्णानगर उत्तर से भाजपा के विधायक हैं। वह पिछले हफ्ते टीएमसी में शामिल हो गए थे लेकिन उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है या उन्हें दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित नहीं किया गया है।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘आज, लोक लेखा समिति की सदस्यता के लिए टीएमसी की ओर से 14 नाम प्रस्तुत किए गए। मुकुल रॉय का नाम उस सूची में है।’’

भाजपा ने भी पीएसी सदस्यता के लिए छह नामों की सूची सौंपी है।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि रॉय के नामांकन का कोई मायने नहीं है क्योंकि दलबदल विरोधी कानून के तहत सदन की उनकी सदस्यता समाप्त हो जाएगी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा विधायक दल इस बात को लेकर आशंकित है कि पीएसी अध्यक्ष का पद, जिसका चयन विधानसभाध्यक्ष का विशेषाधिकार है, रॉय के पास जा सकता है क्योंकि ऐसे कई उदाहरण हैं जब टीएमसी में जाने वाले कांग्रेस विधायकों को महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया।

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘नियम के अनुसार, पीएसी अध्यक्ष का पद विपक्षी दल को जाता है। लेकिन पिछली विधानसभा में हमने देखा कि कैसे मानस भुइयां और शंकर सिंह ने टीएमसी में जाने और कांग्रेस विधायकों के रूप में इस्तीफा नहीं देने के बावजूद पद संभाला।’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के वरिष्ठ विधायक तापस रे ने कहा कि पीएसी अध्यक्ष का चयन करना विधानसभाध्यक्ष का विशेषाधिकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू