लाइव न्यूज़ :

सामूहिक विवाह योजनाः पैसे के लालच में दंपति ने की दोबारा शादी, मंडप में स्तनपान कराने से हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: August 3, 2018 02:30 IST

जब समारोह के दौरान लोगों ने ममता को अपने बच्चे को स्तनपान कराते देखा तो उसने पत्रकारों के सामने सचाई उगल दी।

Open in App

गोरखपुर, 3 अगस्त: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया ब्लाक में एक दंपति ने दोबारा विवाह कर लिया क्योंकि सरकार की ओर से ऐसे विवाहों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि का लालच था। यह विवाह समारोह स्थानीय भाजपा विधायक जटाशंकर और जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में कल हुआ ।

सच्चाई तब सामने आयी जब विवाह करने आयी महिला समारोह के दौरान ही अपने नवजात शिशु को स्तनपान कराने लगी। देवताहा निवासी ममता की शादी खानू छपरा के प्रदीप से दो साल पहले हुई थी । उनके एक बच्चा भी है। जब समारोह के दौरान लोगों ने ममता को अपने बच्चे को स्तनपान कराते देखा तो उसने पत्रकारों के सामने सचाई उगल दी।

कुशीनगर के समाज कल्याण अधिकारी टी के सिंह से पूछा गया तो बोले, 'हां, पहले से विवाहित दंपति के बारे में सूचना है । जांच कर रहे हैं । अगर सूचना सही निकली तो एफआईआर की जाएगी और योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि वसूल की जाएगी। विवाह योजना के तहत 20 हजार रूपये विवाहिता के बैंक खाते में हस्तांतरित होते हैं और दंपति को दस हजार रूपये के तोहफे भी दिये जाते हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया