लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजनाः 1,500 रुपये राशि खाते में आते रहेंगे?, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-कभी नहीं रोका जाएगा, विपक्ष अफवाह फैला रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2025 12:20 IST

नवी मुंबई से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना (उबाठा) के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनकी शिवसेना में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसमूह का नेतृत्व शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारी रतन मांडवी ने किया।लाडकी बहिन कार्यक्रम कभी नहीं रोका जाएगा।वह होगा और जो संभव नहीं है वह नहीं होगा।

ठाणेः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि महिलाओं के लिए राज्य सरकार की प्रमुख ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ कभी खत्म नहीं की जाएगी। लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये धनराशि प्रति माह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को शानदार जीत दिलाने में इसी योजना का योगदान रहा। शिंदे ने यह बात उस समय बोली जब नवी मुंबई से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना (उबाठा) के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनकी शिवसेना में शामिल हो गए।

इस समूह का नेतृत्व शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारी रतन मांडवी ने किया। शिंदे ने कहा, ‘‘लोग शिवसेना में इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे विकास चाहते हैं।’’ कल्याणकारी योजनाओं पर चिंताओं को लेकर शिंदे ने कहा, ‘‘लाडकी बहिन कार्यक्रम कभी नहीं रोका जाएगा।’’

उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और नागरिकों से गलत सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने का आग्रह किया। शिवसेना प्रमुख ने अपनी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को पूरी तरह लागू करने का वादा किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम छपाई संबंधी गलतियों जैसी बहानेबाजी नहीं करेंगे। मैं जो आश्वासन देता हूं, वह होगा और जो संभव नहीं है वह नहीं होगा।’’

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी