लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के मुस्लिम किराएदार नहीं हिस्सेदार वाले बयान पर नकवी का पलटवार, 'रोजी-रोटी बचाने के लिए फिजूल की बातें करते हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 1, 2019 15:47 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि देश के मुसलमान देश के हिस्‍सेदार हैं ना कि किराएदार। उन्होंने देश के मुस्लिमों से अपील की है कि देश के मुसलमानों को बीजेपी के सत्‍ता में आने से डरना नहीं चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में हैदराबाद लोकसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। मुख्तार अब्बास नकवी को मोदी कैबेनिट में अल्पसंख्यक मंत्री बनाया गया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हिस्‍सेदार और किराएदार वाले बयान पर मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पटलवार किया है।केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी अपनी रोजी-रोटी को बचाने के लिए ये सब फिजूल बातें करते हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि देश के मुसलमान देश के हिस्‍सेदार हैं ना कि किराएदार। उन्होंने देश के मुस्लिमों से अपील की है कि देश के मुसलमानों को बीजेपी के सत्‍ता में आने से डरना नहीं चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि इस देश में धार्मिक स्‍वतंत्रता का अधिकार संविधान से मिला है और उसे कोई सरकार छीन नहीं सकती है। 

नकवी ने कहा है कि असदुद्दीनओवैसी को अनावश्यक बातें करने की आदत हो गई है। वो बस देश की जनता को भड़काने का काम करते हैं। नकवी ने यह कहा कि मोदी सरकार के पास 130 करोड़ देश की जनता का भरोसा है और सभी जानते हैं कि वे मोदीजी के नेतृत्व में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। देश की जनता को मोदी पर पूरा भरोसा है। 

नकवी ने यह भी कहा है कि जो लोग ऐसी बातें करते हैं वो उनको मोदी का सबका साथ, सबका विकास वाले नारे को याद करना चाहिए। 

300 सीटें जीत कर हिंदुस्‍तान पर मनमानी नहीं हो सकती है: ओवैसी

ओवैसी ने कहा, 'अगर कोई यह समझ रहा है कि हिंदुस्‍तान के वजीर-ए-आजम 300 सीटें जीत कर हिंदुस्‍तान पर मनमानी करेंगे तो यह नहीं हो सकेगा। वजीर-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं, संविधान का हवाला देकर कि असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा, मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा।' बता दें कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटें मिली है वहीं बीजेपी के साथ एनडीए को 353 सीटें मिली है। ओवैसी ने कहा, 'हमें हिंदुस्‍तान को आबाद रखना है, हम आबाद ही रखेंगे। हम यहां पर बराबरा के सहरी हैं,  हिस्‍सेदार हैं किराएदार नहीं। 

असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में हैदराबाद लोकसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। ओवैसी इस सीट पर 2004 से जीतते आ रहे हैं। ओवैसी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जे भगवंत राव को 2. 82 लाख वोटों के अंतर से हराया।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित