लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी की पत्‍नी ने राष्‍ट्रपति को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगाई

By भाषा | Updated: November 2, 2020 13:50 IST

Open in App

बलिया, दो नवंबर गैंगस्‍टर से विधायक बने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर अपने पति और परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को मऊ के बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी द्वारा राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र मीडिया को जारी किया।

अफशा अंसारी द्वारा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को लिखे गए पत्र में परिवार की पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए कहा गया है कि उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मुख्‍तार अंसारी , ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शौकतुल्लाह उनके ही परिवार के हैं। पत्र में अफशा ने कथित तौर पर राजनीतिक दुराग्रह की भावना से सत्ता का दुरुपयोग कर हो रही अन्याय पूर्ण कार्रवाई का उल्लेख किया है।

उन्होंने पत्र में आशंका जताई है कि भाजपा सरकार के इशारे पर विधायक मुख्तार अंसारी व उनके दोनों बेटों अब्बास व उमर सहित अन्य परिजनों के साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

उन्‍होंने अपने पति की सभी मुकदमों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस से कराये जाने के लिए राष्‍ट्रपति से आवश्‍यक मार्गदर्शन जारी करने का अनुरोध किया है। मुख्‍तार अंसारी आपराधिक मामले में पंजाब की एक जेल में बंद हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र