लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी की पत्नी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र, पति की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की लगाई गुहार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:35 IST

Open in App

लखनऊ, 31 मार्च पंजाब की जेल में बंद, मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी ने बुधवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपने पति को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने के दौरान उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का आदेश देने की गुहार लगाई है।

अफशां अंसारी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पति मुख्तार अंसारी इस समय पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं और उच्चतम न्यायालय ने गत 26 मार्च को अपने आदेश में उन्हें रोपड़ जेल से दो सप्ताह के अंदर बांदा जेल भेजने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि उनके पति एक मामले में चश्मदीद गवाह है जिसमें भाजपा के विधान परिषद सदस्य माफिया बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह अभियुक्त हैं। अफशां के अनुसार, ‘‘यह दोनों अभियुक्त सरकारी तंत्र की कथित मिलीभगत से अंसारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, लिहाजा इस बात का खतरा महसूस हो रहा है कि पंजाब की जेल से बांदा लाए जाते वक्त रास्ते में फर्जी मुठभेड़ की आड़ में अंसारी की हत्या की जा सकती है। ’’

अफशां ने पत्र में कहा "उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ अधिकारियों के पूर्व में किए गए क्रियाकलापों से आवेदक का परिवार भयभीत है और अपने पति के जीवन की सुरक्षा के प्रति घोर चिंतित है। आवेदक को मिल रही पुख्ता सूचना और धमकी के कारण, ऐसा लगता है कि अगर मेरे पति के जीवन की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी तय किए बगैर उन्हें उत्तर प्रदेश भेजा गया तो निश्चित रूप से कोई झूठी कहानी रच कर मेरे पति की हत्या करा दी जाएगी। इसलिए राष्ट्रपति से गुजारिश है कि वह उत्तर प्रदेश लाए जाते वक्त मेरे पति के ‘लाइफ प्रोटेक्शन’ का आदेश दें।"

उन्होंने राष्ट्रपति से कहा कि अन्य विचाराधीन बंदियों की तरह उनके पति को भी कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण अदालत में खुद पेश होने से छूट दी गई है और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी कराई जा रही है। अफशां ने गुजारिश की कि अगर किसी मामले में उन्हें अदालत में पेश करना बहुत जरूरी हो तो राष्ट्रपति सरकार को केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के दस्ते के साथ जेल से अदालत और अदालत से वापस जेल तक सुरक्षित भेजने के प्रबंध का आदेश दें।

गौरतलब है कि मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी कई विचाराधीन आपराधिक मामलों में 25 अक्टूबर 2005 से न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं। इस वक्त वह पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। वर्ष 2005 में कथित रूप से मुख्तार अंसारी गिरोह के हाथों मारे गए भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की विधायक पत्नी अलका राय अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में लाए जाने की मांग करते हुए कई बार पत्र लिख चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?