लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी सपा-सुभासपा गठबंधन के सूत्रधार, आतंकी संगठनों से धन ले रहे राजभर: मंत्री

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:30 IST

Open in App

बलिया, 27 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को समाजवादी पार्टी (सपा) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के गठबंधन का ‘‘सूत्रधार’’ करार दिया और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर आतंकवादी संगठनों से धन हासिल करने का आरोप लगाया।

शुक्ला ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में सपा और सुभासपा के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी ही इन दोनों दलों के गठबंधन के सूत्रधार हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलीभगत जाहिर हो चुकी है।

शुक्ला ने सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इस्लामिक आतंकवादी संगठन’ और दुनिया के कई मुस्लिम देश हिंदुओं को बांटने के लिए राजभर को धन उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर इसी वित्तपोषण की बदौलत हिंदुओं को बांटने के लिए जाति की बात कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सपा और सुभासपा ने आज मऊ में आयोजित महापंचायत में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया। सुभासपा का पूर्वांचल के राजभर मतदाताओं में असर माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं