लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमित, बैरक में पृथकवास

By भाषा | Updated: April 27, 2021 14:25 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बांदा की जेल में बंद बसपा विधायक मुख्तार अंसारी आरटीपीसीर जांच में भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले शनिवार को एंटीजन जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अंसारी को जेल की बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है। हालांकि, अभी उपचार की शुरुआत नहीं हुई।

बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एन.डी. शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बांदा की जेल में बंद मुख्तार अंसारी के शनिवार को एंटीजन जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को आरटीपीसीर जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार अंसारी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं, फिलहाल उन्हें जेल की बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद चिकिसकों का दल मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है।

उन्होंने कहा, "संक्रमण की पुष्टि के बाद भी अंसारी में कोरोना के प्राथमिक लक्षण नहीं मिले, फिर भी वो जेल की बैरक में ही पृथकवास पर हैं।"

वहीं, कारागार के प्रभारी अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने कहा, "कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मुख्तार अंसारी को बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।"

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सात अप्रैल की सुबह मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब की रूपनगर (रोपड़) जेल से बांदा की जेल में स्थानांतरित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए