लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी ने अदालत से मांगीं जेल में उच्च श्रेणी की सुविधाएं

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:23 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 23 सितंबर बांदा जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सांसद/विधायक अदालत में हुई सुनवाई के दौरान खुद को उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान किए जाने का आग्रह किया और कहा कि उसे डर है कि कहीं राज्य सरकार खाने में जहर न मिलवा दे।

अंसारी ने कहा कि अगर उसे जेल में उच्च श्रेणी की सुविधाएं मिल जाती हैं तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा।

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने उच्च श्रेणी की सुविधाएं मुहैया कराने की अर्जी दी।

अंसारी ने अदालत से कहा, ''विधायक होने के नाते मुझे उच्च श्रेणी की सुविधाएं मुहैया करा दीजिए, वैसे भी मुझसे राज्य सरकार नाराज है और डर है कि वह कहीं खाने में जहर न मिलवा दे।''

उसने कहा कि अगर उसे जेल में उच्च श्रेणी की सुविधाएं मिल जाती हैं तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा।

वकील ने बताया कि अंसारी को उच्च श्रेणी की सुविधाएं देने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख सात अक्टूबर तय की गई है।

उन्होंने बताया कि न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में जल्द ही फैसला दिया जाएगा।

इससे पहले, अगस्त में सुनवाई के दौरान अंसारी ने आरोप लगाया था कि जेल के अंदर उसकी हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई है।

अंसारी को पंजाब में अदालत और जेल के बीच लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बुलेटप्रूफ एम्बुलेंस के पंजीकरण में कथित जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में अदालत में पेश किया गया था।

पंजाब की रोपड़ जेल से लाए जाने के बाद अंसारी कई आपराधिक मामलों में विचाराधीन कैदी के रूप में बांदा जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos