लाइव न्यूज़ :

वर्चुअल तरीके से हुई मुख्तार अंसारी की अदालत में पेशी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:12 IST

Open in App

मऊ (उत्तर प्रदेश), 13 अप्रैल पंजाब की रोपड़ जेल से पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बांदा कारागार लाए गए बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मऊ की विशेष दंडाधिकारी अदालत में पेश किया गया।

विशेष अभियोजन अधिकारी कृष्ण शरण सिंह ने बताया कि अंसारी को मऊ जिले के दक्षिण टोला थाने में गैंगस्टर एक्स के तहत दर्ज के एक मुकदमे के सिलसिले में प्रभारी विशेष दंडाधिकारी रामराज की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 11 जून नियत की है।

सिंह ने बताया कि मुख्तार और उनके वकील दरोगा सिंह ने बांदा जेल में विधायक को मिल रही सुविधाएं बढ़ाने की मांग की जिस पर अदालत ने उन्हें जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

मुख्तार के वकील दरोगा सिंह ने बताया कि वादी पक्ष चाहता था कि मुख्तार को बांदा जेल से लाकर मऊ की अदालत में पेश किया जाए लेकिन उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्होंने अदालत में वर्चुअल सुनवाई के लिए अर्जी दी। इसके बाद अदालत ने भी इस पर हामी भर दी।

सिंह ने बताया कि मुख्तार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्हें हॉट बेल्ट और तख्त तथा कुर्सी भी मुहैया कराई जाए। डॉक्टर ने उन्हें फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी है लेकिन जब से वह बांदा जेल आए हैं तब से उनके लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

बहरहाल, अदालत ने मुख्तार को जेल मैनुअल के हिसाब से सुविधाएं देने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव