लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? अटकलें तेज

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2022 17:45 IST

नरेंद्र मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रहे मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मोदी कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक के बाद से ही नकवी के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।इससे पहले बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद से ही दोनों के इस्तीफे की अटकलें लगने लगी थी।उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की चर्चा के बीच नकवी का इस्तीफा, राज्यसभा कार्यकाल भी गुरुवार को खत्म हो रहा है।

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से जारी अटकलों के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार इंस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।  इससे पहले दिन में नकवी के भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की खबरें भी आई थी। 

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब बुधवार को ही हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के योगदान की भी सराहना की। 

पीएम द्वारा दोनों नेताओं की सराहना को इस बात के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा था कि वह दोनों केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दें। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नकवी ने पार्टी मुख्यालय में नड्डा से मुलाकात की।

 नकवी का राज्यसभा कार्यकाल 7 जुलाई को हो रहा खत्म

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में क्या और किस मुद्दे पर बात हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस दौरान नकवी की भावी भूमिका को लेकर चर्चा हुई। 

नकवी का राज्यसभा में भी कार्यकाल इसी साल सात जुलाई यानी गुरुवार को समाप्त हो रहा है। पिछले दिनों राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने उन्हें कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें कोई नयी भूमिका सौंप सकती है।   

बताते चलें कि उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव होना है। ऐसी अटकलें हैं कि नकवी का नाम एनडीए की ओर से आगे बढ़ाया जा सकता है। 

उपराष्ट्रपति के रूप में एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति पद चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है। जरूरत पड़ने पर चुनाव 6 अगस्त को होंगे। खास बात ये भी है कि नकवी और राजनाथ सिंह ही पीएम मोदी की सरकार में वो केवल दो चेहरे हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में भी थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीनरेंद्र मोदीराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह