लाइव न्यूज़ :

राहुल के तंज पर नकवी का दावा:सोनिया ने करगिल युद्ध के दौरान की थी अशोभनीय टिप्पणी

By भाषा | Updated: February 23, 2019 04:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी के ‘‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’’ तंज को लेकर उनकी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को दावा किया

Open in App

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी के ‘‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’’ तंज को लेकर उनकी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष अपनी मां सोनिया गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, जिन्होंने करगिल युद्ध के दौरान "अशोभनीय" टिप्पणी की थी। 

नकवी ने कहा कि कांग्रेस के नेता या तो ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठा रहे हैं या राफेल सौदे को लेकर हो - हल्ला कर रहे हैं। 

नकवी ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान जब सशस्त्र बल करगिल में युद्ध कर रहे थे, तब सोनिया गांधी ने अशोभनीय टिप्पणी की थी...यह उनकी परंपरा है। अब, जब जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों को उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया है तब कांग्रेस को कष्ट हो रहा है।’’ 

इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ पुलवामा में 40 जवानों की शहादत की खबर के तीन घंटे बाद भी ‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’ फिल्म शूटिंग करते रहे। देश के दिल व शहीदों के घरों में दर्द का दरिया उमड़ा था और वे हँसते हुए दरिया में फोटोशूट पर थे।’’ 

विश्वकप क्रिकेट में 16 जून को पाकिस्तान के साथ मैच का भारत के बहिष्कार करने या ना करने के सवाल के बारे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की टिप्पणी की भी नकवी ने आलोचना की। नकवी ने कहा, ‘‘जो देश आतंकवाद का समर्थन कर रहा है उसके साथ क्रिकेट संबंध कैसे हो सकते हैं।’’ थरूर ने कहा कि सरकार ने पुलवामा हमले के बाद राष्ट्रीय शोक तक नहीं घोषित किया।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां