लाइव न्यूज़ :

मुखी और दुरैस्वामी ने पूर्वोत्तर पर विशेष बल देते हुए भारत-बांग्लादेश संबंधों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 9, 2021 23:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ सितंबर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी ने बांग्लादेश एवं पूर्वोत्तर के बीच व्यापार एवं सम्पर्क के मुद्दों पर बृहस्पतिवार को चर्चा की।

राजभवन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार ढाका में भारत के उच्चायुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की पहली यात्रा पर आये दुरैस्वामी ने राज्यपाल को संचार, व्यापार, वाणिज्य, लोगों के बीच संपर्क आदि क्षेत्रों में भारत द्वारा जमीन पर उतारी जा रही परियोजनाओं के बारे में बताया।

दोनों के बीच रेलवे, सड़क सम्पर्क, जलमार्ग सम्पर्क, पूर्वोत्तर भारत तक पहुंच पर विशेष बल देते हुए चल रही परियोजाओं एवं बिजली के क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।

राज्यपाल ने असम सरकार द्वारा 2019 में आयोजित भारत-बांग्लादेश पक्षकार बैठक के दौरान बांगलादेशी राष्ट्रपति तथा भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त, एवं कुछ अधिकारियों के साथ अपने संवाद एवं इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रम में ऐसे ही संवाद को याद किया।

मुखी ने दोनों देशों के बीच परस्पर विश्वास एवं सहयोग के आधार पर भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि भारत दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनान में अहम भूमिका निभायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल