लाइव न्यूज़ :

देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई मुखर्जी ने : योगी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:04 IST

Open in App

लखनऊ, छह जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंगलवार को कहा कि देश के इस महान सपूत ने भारत की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ आवाज उठाई।

योगी ने यहां मुखर्जी की 121वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मुखर्जी देश की एकता और अखंडता के मजबूत पक्षधर थे और उन्होंने अंतिम सांस तक इसके लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। बाद में कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति से नाराज होकर उन्होंने अलग रास्ता चुना और देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रहे लोगों के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर एक नए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है और यह सब कुछ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होने की वजह से हो रहा है।

गौरतलब है कि मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खिलाफ एक अभियान चलाया था और 1953 में इसी सिलसिले में हिरासत में लिए जाने के बाद हाजत में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से ही बाद में भाजपा ने जन्म लिया और अगस्त 2019 में संविधान संशोधन कर केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह