लाइव न्यूज़ :

मुखर्जी नगर घटना: एएसआई योगराज ने कहा-मैं सिर्फ अपना काम कर रहा था

By भाषा | Updated: June 19, 2019 00:59 IST

मुखर्जी नगर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक योगराज इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘ एक पुलिसकर्मी 24X7 ड्यूटी पर होता है और मुझे तत्काल कार्रवाई करनी थी। अगर कोई किसी पुलिसकर्मी पर हथियार दिखाए या किसी अन्य पर ही सार्वजनिक स्थान पर हथियार दिखाए तो एक पुलिस अधिकारी के तौर पर कार्रवाई करना मेरा कर्तव्य था।’’

Open in App

मुखर्जी नगर घटना में एक टेम्पो चालक के कथित हमले में घायल हुए दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में न्याय होगा। मुखर्जी नगर में एक टेम्पो चालक द्वारा पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर तलवार से हमला किया गया था।

मुखर्जी नगर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक योगराज इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘ एक पुलिसकर्मी 24X7 ड्यूटी पर होता है और मुझे तत्काल कार्रवाई करनी थी। अगर कोई किसी पुलिसकर्मी पर हथियार दिखाए या किसी अन्य पर ही सार्वजनिक स्थान पर हथियार दिखाए तो एक पुलिस अधिकारी के तौर पर कार्रवाई करना मेरा कर्तव्य था।’’

दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र में रविवार की शाम टेम्पो चालक सरबजीत सिंह की पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना के एक कथित वीडियो में टेम्पो चालक तलवार के साथ पुलिसकर्मी का पीछा करते नजर आ रहा है। एक अन्य वीडियो में पुलिसकर्मियों को उसकी ‘पिटाई’ करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि टेम्पो चालक के वाहन और पुलिस के वाहन के बीच टक्कर होने के बाद मारपीट की यह घटना हुई। इस घटना में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। योगराज का मानना है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वह टेम्पो चालक को पीछे से पकड़ने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि चालक सामने से अन्य पुलिसकर्मियों पर हमले कर रहा था। हालांकि जब अधिकारी चालकभाषा स्नेहा देवेंद्र देवेंद्र

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?