लाइव न्यूज़ :

मुगल गार्डन शनिवार से आम लोगों के लिए खुलेगा, पहले करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी मुगल गार्डन शनिवार से आम लोगों के लिए खुलेगा और पहले ही ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले आगंतुकों को ही मुगल गार्डन में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना वायरस की महामारी के बीच वार्षिक ‘उद्यानोत्सव’ की भी शुरुआत हो जाएगी।

राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव कीर्ति तिवारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन के मशहूर उद्यान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 फरवरी को आम जनता के लिए खोलेंगे।

इस दौरान लोगों को उद्यान में हजारों फूल एवं पौधे देखने को मिलेंगे जिनमें गुलाब से लेकर कमल के फूल शामिल हैं।

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘मुगल गार्डन आम जनता के लिए 13 फरवरी 2021 से (रखरखाव के लिए सोमवार को छोड़कर) सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा।’’

बयान में कहा गया है कि पूर्व बुकिंग कराने वालों के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे को एक-एक घंटे के सात ‘स्लॉट’ (खंड) में बांटा गया है एवं अंतिम प्रवेश शाम चार बजे मिलेगा। एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं होगी और सामाजिक दूरी का अनुपालन करना होगा।

राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘‘प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 100 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और आगंतुकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे सामाजिक दूरी एवं मास्क पहनने आदि का अनुपालन करना होगा। प्रवेश द्वारा पर आगंतुकों के शरीर के तापमान की जांच होगी।’’

बयान के मुताबिक उद्याग के हिस्सों में लोगों के जाने पर रोक नहीं होगी और वे आयताकार, लंबे एवं गोलाकार हिस्से में जा सकेंगे। इसके साथ ही वे आध्यात्मिक, जड़ी-बूटी एवं बोनजाइ गार्डन में भी जा सकेंगे।

तिवारी ने कहा कि कोविड-19 की बीमारी के लिहाज से संवेदनशील लोगों को दूर रहने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह खूबसूरत स्थान है और आपको तरह-तरह के फूल देखने को मिलेंगे। पेड़-पौधे देखने लायक हैं। कोरोना वायरस के दौर में मेरा मानना है कि रंग-बिरंगे फूल लोगों को बड़ी उम्मीद देते हैं।’’

तिवारी ने कहा कि महामारी की वजह से लोगों की संख्या सीमित करना मजबूरी था।

मुगल गार्डन में जाने के लिए लोगों को राष्ट्रपति संपदा के प्रवेश द्वार संख्या 35 से प्रवेश मिलेगा जो नॉर्थ एवेन्यू के करीब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग