लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन कल से आम लोगों के लिए खुलेगा, पहले करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग

By अनुराग आनंद | Updated: February 12, 2021 08:03 IST

कोरोना वायरस के दौर में मेरा मानना है कि रंग-बिरंगे फूल लोगों को बड़ी उम्मीद देते हैं। राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव कीर्ति तिवारी ने कहा कि महामारी की वजह से लोगों की संख्या सीमित करना मजबूरी था।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति भवन के मशहूर उद्यान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 फरवरी को आम जनता के लिए खोलेंगे। पूर्व बुकिंग कराने वालों के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे को एक-एक घंटे के सात ‘स्लॉट’ (खंड) में बांटा गया है एवं अंतिम प्रवेश शाम चार बजे मिलेगा।

नयी दिल्लीमुगल गार्डन शनिवार से आम लोगों के लिए खुलेगा और पहले ही ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले आगंतुकों को ही मुगल गार्डन में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना वायरस की महामारी के बीच वार्षिक ‘उद्यानोत्सव’ की भी शुरुआत हो जाएगी।

राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव कीर्ति तिवारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन के मशहूर उद्यान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 फरवरी को आम जनता के लिए खोलेंगे। इस दौरान लोगों को उद्यान में हजारों फूल एवं पौधे देखने को मिलेंगे जिनमें गुलाब से लेकर कमल के फूल शामिल हैं।

मुगल गार्डन आम जनता के लिए 13 फरवरी 2021 से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा-

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘मुगल गार्डन आम जनता के लिए 13 फरवरी 2021 से (रखरखाव के लिए सोमवार को छोड़कर) सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा।’’ बयान में कहा गया है कि पूर्व बुकिंग कराने वालों के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे को एक-एक घंटे के सात ‘स्लॉट’ (खंड) में बांटा गया है एवं अंतिम प्रवेश शाम चार बजे मिलेगा।

अधिक लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं होगी और सामाजिक दूरी का अनुपालन करना होगा-

एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं होगी और सामाजिक दूरी का अनुपालन करना होगा। राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘‘प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 100 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और आगंतुकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे सामाजिक दूरी एवं मास्क पहनने आदि का अनुपालन करना होगा।

लोग आध्यात्मिक, जड़ी-बूटी एवं बोनजाइ गार्डन में भी जा सकेंगे-

प्रवेश द्वारा पर आगंतुकों के शरीर के तापमान की जांच होगी।’’ बयान के मुताबिक उद्याग के हिस्सों में लोगों के जाने पर रोक नहीं होगी और वे आयताकार, लंबे एवं गोलाकार हिस्से में जा सकेंगे। इसके साथ ही वे आध्यात्मिक, जड़ी-बूटी एवं बोनजाइ गार्डन में भी जा सकेंगे। तिवारी ने कहा कि कोरोना वायरस की बीमारी के लिहाज से संवेदनशील लोगों को दूर रहने की सलाह दी जाती है।

कोरोना वायरस के दौर में मेरा मानना है कि रंग-बिरंगे फूल लोगों को बड़ी उम्मीद देते हैं-

उन्होंने कहा, ‘‘यह खूबसूरत स्थान है और आपको तरह-तरह के फूल देखने को मिलेंगे। पेड़-पौधे देखने लायक हैं। कोरोना वायरस के दौर में मेरा मानना है कि रंग-बिरंगे फूल लोगों को बड़ी उम्मीद देते हैं।’’ तिवारी ने कहा कि महामारी की वजह से लोगों की संख्या सीमित करना मजबूरी था। मुगल गार्डन में जाने के लिए लोगों को राष्ट्रपति संपदा के प्रवेश द्वार संख्या 35 से प्रवेश मिलेगा जो नॉर्थ एवेन्यू के करीब है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :दिल्लीभारतरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल