लाइव न्यूज़ :

‘मुगल-ए-आजम’ इकलौती फिल्म है जो मैंने देखी : कोश्यारी ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 11:48 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को उनकी पीढ़ी का ‘महानायक’ बताते हुए बुधवार को कहा कि अभिनेता की ‘मुगल-ए-आजम’ ही इकलौती फिल्म है जो उन्होंने देखी है।

कोश्यारी ने शोक संदेश में कहा, ‘‘दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। वह भारतीय फिल्मों के स्वर्ण काल का प्रतिनिधित्व करते थे। मैं उनकी मुगल-ए-आजम से इतना मंत्रमुग्ध हो गया था कि मैंने यह फिल्म दो बार देखी थी। दुर्भाग्य से मैंने उसके बाद कोई और फिल्म नहीं देखी और मुगल-ए-आजम पहली तथा आखिरी फिल्म है जो मैंने देखी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय फिल्म उद्योग निस्संदेह दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय है। इस सफलता का श्रेय महान फिल्म निर्माताओं, निर्देशक, गीतकारों, तकनीशियनों, संगीतकारों, पार्श्व गायकों और अन्य के साथ ही दिलीप कुमार जैसे फिल्मी सितारों को भी जाता है। दिलीप कुमार किंवदंती थे। कोई भी उनका स्थान नहीं ले सकता। मेरे लिए वह महानायक थे। मैं दिवंगत आत्मा को नमन करता हूं और सायरा बानो तथा दिलीप कुमार के असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिलीप कुमार एक चमकता सितारा थे जिन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग को समृद्ध किया। उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने प्रशंसकों के दिलों में अमर रहेंगे।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया। पवार ने ट्वीट किया, ‘‘अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। हमने एक महान व्यक्ति को खो दिया। शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित