लाइव न्यूज़ :

मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवारों ने निजी कंपनियों की तरह काम किया, लोगों को विकास से वंचित रखाःभाजपा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:08 IST

Open in App

कठुआ, 24 नवंबर भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार ने अपनी संपत्ति बनाने के लिए निजी कंपनियों की तरह काम किया और जम्मू कश्मीर के लोगों को विकास के लाभों से वंचित रखा।

कठुआ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने नेशनल कॉफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पांच दशक से ज्यादा समय तक बंधक बना कर रखा और दावा किया कि रौशनी घोटाला समस्या का एक छोटा सा हिस्सा है।

उन्होंने आरोप लगाया, " दो निजी कंपनियों, अब्दुल्ला एंड सन्स और मुफ्ती एंड सन्स ने जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक और आर्थिक तौर पर स्थिति को बदतर किया ।"

चुग ने आरोप लगाया कि "दोनों परिवारों" ने साजिश रचकर अनुच्छेद 370 के बहाने से महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया।

कथित रौशनी घोटाले का हवाला देते हुए महासचिव ने कहा कि सरकार ने हाल में 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया जो समस्या का छोटा सा हिस्सा है।

जिला विकास परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुष्मा देवी के लिए आयोजित एक जनसभा में चुग ने आरोप लगाया, " पिछले 50 साल में अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों ने अपनी संपत्ति बनाने के लिए ऐसे सैकड़ों घोटाले किए हैं।"

भाजपा नेता ने कांग्रेस से गुपकर गठबंधन को समर्थन देने पर सफाई मांगी और आरोप लगाया कि पार्टी लोकतंत्र विरोधी और राष्ट्र-विरोधी कामों में शामिल है।

चुग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस क्षेत्र में छुपकर चीन की योजनाओं का समर्थन कर रही है और राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो