लाइव न्यूज़ :

भारत में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी : राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: March 7, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि देश में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वतंत्रता के लिए लगातार काम करना होगा क्योंकि केवल ऐसा करने से ही हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों को अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे।’’

कोविंद ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष आठ मार्च को मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘महिलाएं हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा हैं। वे सामाजिक संरचना का अनिवार्य आधार हैं।’’

कोविंद ने कहा कि भारत में भी, महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में विशिष्ट भूमिका के साथ, उन्होंने राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भारत में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वतंत्रता के लिए लगातार प्रयास करने होंगे क्योंकि ऐसा करने से ही हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों, को अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों