लाइव न्यूज़ :

अमृत विश्वविद्यालय में रक्षा प्रौद्योगिकी में एम.टेक पाठ्यक्रम शुरू

By भाषा | Updated: September 11, 2021 12:37 IST

Open in App

कोल्लम, 11 सितंबर केरल के कोल्लम में अग्रणी बहु विषयक शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान अमृत विश्व विद्यापीठम रक्षा प्रौद्योगिकी में एम.टेक पाठ्यक्रम की पेशकश कर रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संयुक्त रूप से यह परास्नातक पाठ्यक्रम तैयार किया है।

विश्वविद्यालय भारत के तेजी से वृद्धि करते रक्षा क्षेत्र की बदलती कौशल आवश्यकताओं को पूरा करने के मकसद से इस पाठ्यक्रम की पेशकश कर रहा है।

विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री धारक इंजीनियरिंग छात्रों से अकादमिक वर्ष 2021-22 के लिए इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिये आवेदन मांगे हैं।

उसने यहां एक बयान में कहा कि चूंकि रक्षा प्रौद्योगिक एक बहु विषयक क्षेत्र है तो रसायनिक इंजीनियरिंग से लेकर कम्प्यूटर विज्ञान तक के विभिन्न छात्र इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। पाठ्यक्रम के दौरान छात्रों को डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं, रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक उपक्रमों और निजी रक्षा उद्योगों में काम करने का अवसर भी दिया जाएगा।

रक्षा प्रौद्योगिकी में एम.टेक पाठ्यक्रम शुरू होने पर डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने कहा कि उन्नत तकनीक विकसित करने और रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्म निर्भरता की गति तेज करने के लिए अनुसंधान का आधार बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos