लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी ने 376 कर्मचारियों को निलंबित किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने मंगलवार को अपने 376 कर्मचारियों को हड़ताल में भाग लेने के लिए निलंबित कर दिया। इस बीच, एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल आज 13वें दिन में प्रवेश कर गयी । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन कर्मचारियों को कथित तौर पर दूसरों को आंदोलन में शामिल होने के लिए उकसाने के आरोप में निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, वे एमएसआरटीसी के 45 बस डिपो में तैनात हैं।

अधिकारी ने कहा कि सांगली और नांदेड़ संभाग से सबसे अधिक 58-58 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, इसके बाद यवतमाल संभाग से 57 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

मंगलवार सुबह एमएसआरटीसी के 250 में से 247 डिपो में बस संचालन ठप रहा। कर्मचारी एमएसआरटीसी का विलय राज्य सरकार में करने की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारियों को निलंबित करने का कदम तब उठाया गया है जब मामले में बम्बई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने और राज्य सरकार के साथ एमएसआरटीसी के विलय की उनकी मांग पर विचार करने के लिए एक पैनल गठित करने के बावजूद हड़ताल समाप्त नहीं करने के उनके ‘‘अड़ियल रवैये’’ की निंदा की।

इससे पहले दिन में, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा था कि हड़ताल को लेकर अवमानना ​​याचिका दायर की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे