एमएसआरटीसी ने हड़ताल को लेकर 1135 और कर्मियों को निलंबित किया
By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:01 IST2021-11-11T21:01:23+5:302021-11-11T21:01:23+5:30

एमएसआरटीसी ने हड़ताल को लेकर 1135 और कर्मियों को निलंबित किया
मुंबई, 11 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने और 1,135 और कर्मचारियों को दो हफ्ते से जारी हड़ताल में भाग लेने के लिए निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य के 122 डिपो और आठ अन्य क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों से इन कर्मचारियों के निलंबन के साथ ही निलंबित कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 2,053 हो गई। आज निलंबित किए गए कर्मचारियों में सबसे अधिक 138 कर्मचारी पुणे जिले से हैं, इसके बाद 73 कर्मचारी ठाणे जिले से हैं।
नकदी की तंगी से जूझ रहे निगम का राज्य सरकार में विलय समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल बृहस्पतिवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गई।
एमएसआरटीसी में 95 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं और उसके बेड़े में 16 हजार बस हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।