लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी हड़ताल: 18 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम पर लौटे

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:45 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 18,000 से ज्यादा कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए, जबकि अधिकांश ने 31वें दिन भी हड़ताल जारी रखी।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी नकदी संकट का सामना कर रहे निगम का विलय राज्य सरकार में करने की मांग कर रहे हैं, जिसकी वजह से पिछले एक महीने से सरकारी बसों का परिचालन ठप है। एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि 92,266 कर्मचारियों में से 18,090 शनिवार को ड्यूटी पर लौट आए, जिनमें 2,130 चालक हैं और 2,112 परिचालक हैं।

रायगढ़ जिले के मानगांव जैसे कुछ डीपो में सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि कोल्हापुर डिपो और सांगली समेत संभागों में बस सेव पूर्ण क्षमता के साथ बहाल हो गई। शनिवार अपराह्न दो बजे तक एमएसआरीटीसी ने 410 बसों का परिचालन किया।

एमएसआरीटीसी श्रमिक संघ के साथ बैठक के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र परिवहन मंत्री अनिल परब ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और ऐसा नहीं करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निगम ने अब तक 3,215 स्थायी कर्मचारियों को निलंबित किया और दैनिक वेतन पर कार्यरत 1,226 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया