लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी हड़ताल 27वें दिन भी जारी रही, 150 से ज्यादा बसे चलाई गई

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:24 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। हालांकि सरकारी कंपनी ने कहा कि उसने आज 150 बसों का परिचालन किया जिसमें करीब 60 बसें सांगली मंडल में चलाई गई हैं जहां अबतक परिचालन पूरी तरह से ठप था।

घाटे में चल रहे निगम के कर्मचारी राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे उन्हें बेहतर वेतन और नौकरी की सुरक्षा मिलेगी।

नौ नवंबर से सभी 250 राज्य परिवहन बस डिपो बंद हैं। हालांकि हड़ताल 28 अक्टूबर से शुरू हुई थी।

एक अधिकारी ने कहा कि हड़ताल के बीच काम पर आने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 8,000 हो गई है, जो पिछले सप्ताह औसतन 7,500 थी।

इस बीच, दिन में कुछ कर्मचारियों ने मंत्रालय के पास राज्य परिवहन मंत्री अनिल परब के घर के सामने प्रदर्शन किया और दीवारों पर काले रंग से रंगने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों