लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी ने 11 और कर्मचारियों को बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 23:39 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने बृहस्पतिवार को उन 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, जिन्हें हड़ताल में भाग लेने के लिए निलंबित किया गया था। इस हड़ताल को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और इसने सरकारी बस सेवा को बुरी तरह प्रभावित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य 35 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बर्खास्त किए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या 22 हो गई है जबकि 292 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एमएसआरटी के अधिकांश कर्मचारी 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। इसे नौ नवंबर से तेज किया गया है।

कर्मचारियों की मांग है कि नकदी-संकट से जूझ रही निगम का विलय राज्य सरकार में कर दिया जाए। इससे उन्हें उम्मीद है कि उनका वेतन बेहतर होगा और समय पर मिलेगा तथा अन्य लाभ भी मिलेंगे।

एमएसआरटीसी ने 10,650 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से 169 को बृहस्पतिवार को निलंबित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह