लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी ने 230 कर्मियों को बर्खास्तगी के लिए नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:22 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर हड़ताल से हलकान महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने मंगलवार को 230 कर्मियों को नोटिस जारी किया और उनसे पूछा कि उनकी सेवाएं समाप्त क्यों नहीं कर दी जाएं।

कर्मचारी एमएसआरटीसी के राज्य सरकार में विलय करने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं । नौ नवंबर से उनका आंदोलन तेज हो गया तथा 250 डिपो से बस सेवाएं ठहर गयीं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अबतक एमएसआरटीसी के 67,904 कर्मियों में 21,644 काम पर लौट आये हैं। कुल 122 डिपो काम कर रहे हैं जबकि 128 डिपो नहीं चल रहे हैं। मंगलवार शाम छह बजे तक हमने 250 बस सेवांए संचालित कीं। यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। ’’

राज्य सरकार ने हड़ताली कर्मियों की वेतन वृद्धि मंजूर कर ली है और अन्य कई मांगों पर गौर करने का वादा किया है। हालांकि उसने विलय पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब