लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी ने 2296 दिहाड़ी कर्मियों को नोटिस जारी किया, हड़ताल जारी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:27 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने 2,296 दिहाड़ी कर्मियों को जारी हड़ताल में हिस्सा लेने के लिए नोटिस जारी किया है, जो बुधवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गई। हालांकि 100 से अधिक बस सेवाओं को ड्यूटी पर वापस आये कर्मचारियों के एक वर्ग की मदद से संचालित किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों से कहा गया है कि वे या तो 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर आयें या सेवा समाप्ति का सामना करें। उन्होंने कहा कि 7,400 अन्य कर्मचारियों ने दिन के दौरान काम पर आने की सूचना दी।

एमएसआरटीसी का विलय राज्य सरकार में करने की मांग को लेकर घाटे में चल रहे निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। विलय से उन्हें बेहतर वेतन के अलावा सरकारी कर्मचारियों का दर्जा मिलेगा।

अधिकारियों ने कहा कि 28 अक्टूबर से शुरू हुई हड़ताल के कारण 9 नवंबर से सभी 250 बस डिपो बंद हैं, जिससे परिवहन निगम की अधिकांश सेवाएं बाधित हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि 2,584 दिहाड़ी कर्मियों में से 2,296 को नोटिस दिया गया है, जिसमें उन्हें 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर वापस लौटने या सेवा समाप्ति का सामना करने के लिए कहा गया था।

इससे पहले, राज्य के स्वामित्व वाले निगम ने 2,000 से अधिक एमएसआरटीसी कर्मचारियों को हड़ताल में भाग लेने और दूसरों को हड़ताल में शामिल होने के लिए कहने के लिए निलंबित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के बावजूद कुल 92,266 कर्मचारियों में से 7,400 कर्मचारियों ने बुधवार को काम पर वापस आने की सूचना दी। हालांकि कर्मियों की यह संख्या मंगलवार की तुलना में कम है जब 7,623 कर्मचारी फिर से ड्यूटी पर लौटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां