लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन में पहुंची, महज 1,500 बसों का हो रहा परिचालन

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:35 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 34वें दिन भी जारी रही और परिवहन उपक्रम ने अपने 16,000 वाहनों के बेड़े में से करीब 1,500 बसों का परिचालन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नकदी की तंगी से जूझ रहे निगम का राज्य सरकार में विलय की मांग कर रहे कर्मचारियों के प्रदर्शन ने पिछले एक महीने से सरकारी बस सेवा ठप कर दी है।

एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, “एमएसआरटीसी ने 50 डिपो से सोमवार शाम तक विभिन्न मार्गों पर 822 सामान्य बसों सहित 1,086 बसों का संचालन किया। अन्य 506 बसों का संचालन मंगलवार तड़के किया गया। शाम तक अंतिम आंकड़ा जारी कर दिया जाएगा।”

एक अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि सोमवार तक, निगम ने 7,585 स्थायी कर्मचारियों और 1,779 दिहाड़ी मजदूरों की सेवाएं निलंबित कर दी थी।

एमएसआरटीसी के पास 16,000 बसों का बेड़ा है और 92,000 से अधिक कर्मचारी हैं। पिछले साल मार्च में कोविड-19 के प्रकोप से परिचालन के बुरी तरह प्रभावित होने से पहले प्रति दिन 65 लाख से अधिक लोगों को सफर कराता था।

इस महीने की शुरुआत में दिवाली के त्योहार के बाद एमएसआरटीसी के कर्मचारियों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया था, जिसके कारण निगम के सभी 250 डिपो कुछ दिनों के लिए बंद हो गए थे।

राज्य सरकार द्वारा गतिरोध को तोड़ने के लिए पिछले सप्ताह 41 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा के बावजूद हड़ताल जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है