लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल: 238 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की सेवाएं समाप्त, 297 कर्मचारी निलंबित

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:01 IST

Open in App

मुंबई, 19 महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर शुक्रवार को निगम के 238 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गयीं और 297 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2,296 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नोटिस भेजे गये और 238 कर्मचारियों की सेवाएं पहले चरण में समाप्त की गयी हैं और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सप्ताह की शुरुआत में 2,584 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों में से कुल 2,296 को नोटिस जारी किये गये और उनसे 24 घंटे के अंदर काम पर आने को कहा गया, लेकिन केवल 32 कर्मचारी काम पर लौटे। हमने शुक्रवार को 297 और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है जिससे अब तक कुल 2,776 कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।’’

एमएसआरटीसी कर्मचारी निगम का राज्य सरकार में विलय करने की मांग को लेकर अक्टूबर महीने से हड़ताल कर रहे हैं। आंदोलन के कारण नौ नवंबर से एमएसआरटीसी के 250 बस डिपो पर परिचालन बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है