लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी कर्मचारी ने पालघर में की खुदकुशी की कोशिश

By भाषा | Updated: November 14, 2021 12:45 IST

Open in App

पालघर, 14 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के एक हड़ताली कर्मचारी ने यहां अपने घर पर कथित तौर पर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एमएसआरटीसी के कर्मचारियों का एक वर्ग पिछले महीने से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे निगम का प्रदेश सरकार में विलय करने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। विलय की मांग कर रहे कर्मचारियों का मानना है कि इससे उन्हें राज्य कर्मचारियों का दर्जा मिलेगा और वे भी उन्हें मिलने वाले लाभों का फायदा उठा पाएंगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर में एमएसआरटीसी के जवाहर डिपो में तैनात चालक दीपक खोरगाडे ने शनिवार शाम को अपने घर पर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि बाद में परिवार के सदस्यों ने दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि दीपक अवसाद में था और अपने भविष्य को लेकर चिंतित था। जवाहर पुलिस थाने के निरीक्षक अप्पासाहेब लेंगरे ने संवाददाताओं को बताया कि तफ्तीश की जा रही है और अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने निगम के राज्य सरकार में विलय की कर्मचारियों की मांग पर विचार के लिये एक समिति गठित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल