लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी कर्मचारी आंदोलन: महाराष्ट्र में 520 बस डिपो में से 38 बंद

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, एक नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने सोमवार को कहा कि इस उपक्रम के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण उसके 250 बस डिपो में से 38 बंद हैं।

एमएसआरटीसी अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक 47 में से 15 डिपो औरंगाबाद क्षेत्र में बंद हैं। इसके बाद नागपुर में 26 डिपो में से 12 बंद हैं। उन्होंने बताया कि पुणे में पांच, नासिक में तीन, अमरावती में दो और मुंबई में एक डिपो में अभी हड़ताल की वजह से काम-काज ठप्प है।

एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अधिक से अधिक डिपो में बस का परिचालन करने की कोशिशें जारी हैं ताकि लोगों को त्योहारी मौसम में असुविधा का सामना न करना पड़े।

एमएसआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि निगम ने कर्मचारियों को नोटिस जारी नहीं किया है जबकि एक औद्योगिक अदालत ने उनके आंदोलन को अवैध घोषित किया है। उनका आंदोलन 28 अक्टूबर से जारी है।

एमएसआरटीसी में 93,000 कर्मचारी हैं और इसके पास 16,000 बसे हैं जिससे रोजाना 65 लाख यात्री सफर करते हैं लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से लागू प्रतिबंधों और डीजल की कीमतों में वृद्धि की वजह से इसकी वित्तीय परेशानियां बढ़ गई हैं। आंदोलन कर रहे कर्मियों की मांग है कि एमएसआरटीसी का विलय राज्य सरकार के साथ किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे