'समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दिया', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज

By आकाश चौरसिया | Updated: July 24, 2024 11:19 IST2024-07-24T11:10:57+5:302024-07-24T11:19:57+5:30

मंगलवार को पेश हुए बजट के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बजट में किसान को कुछ नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि UP को बड़े सपने दिखाए, क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था।

MSP not given to farmers but given to the alliance partners Akhilesh Yadav's taunt on government | 'समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दिया', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsअखिलेश यादव बजट 2024 से हुए नाखुश उन्होंने कहा कि किसानों को कुछ नहीं दिया गयायही नहीं सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी को डबल इंजन की सरकार है, तो डबल लाभ मिलना चाहिए

नई दिल्ली:समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज संसद में जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए बजट 2024 में यूपी का नाम ना आने से निराशा वाली बात बताया और कहा कि किसानों को उनका हक नहीं मिला। क्योंकि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की तो बजट में बात ही नहीं की। साथ ही सरकार पर मजाकिया अंदाज में दोष मढ़ते हुए कहा कि लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया, उसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है। 

बजट पर उन्होंने कहा, "समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था, दिल्ली का लाभ लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है। विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले उत्तर प्रदेश और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी।"

इस क्रम में आज विपक्ष के लगभग सभी दलों ने संसद भवन के गेट पर तखती लिए सब ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुछ ही राज्यों की सिर्फ बजट में भागीदारी रही, बाकियों को इससे अलग किया गया। फिलहाल संसद सत्र आज भी जारी है। 

Web Title: MSP not given to farmers but given to the alliance partners Akhilesh Yadav's taunt on government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे