एमएसईडीसीएल के कर्मचारी पर महिला और उसके बेटों ने हमला किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:38 IST2021-09-26T21:38:40+5:302021-09-26T21:38:40+5:30

MSEDCL employee attacked by woman and her sons | एमएसईडीसीएल के कर्मचारी पर महिला और उसके बेटों ने हमला किया

एमएसईडीसीएल के कर्मचारी पर महिला और उसके बेटों ने हमला किया

नागपुर, 26 सितंबर महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के एक कर्मचारी पर रविवार की दोपहर एक महिला और उसके दो बेटों ने कथित रूप से हमला किया। घटना के समय कर्मचारी बिलों के बकाया भुगतान के संग्रह के लिये ड्यूटी पर था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

यह घटना नगापुर के सोनेगांव इलाके में हुयी। सोनेगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमएसईडीसीएल के जैताला वितरण केंद्र पर तैनात वरिष्ठ कर्मचारी सुखदेव केराम के सर पर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान कृष्णा अरूण वाट (60) और उसके बेटों अनिरूद्ध (40) और इशांत (35) ने हमला किया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वाट परिवार का बकाया बिल 5,155 रुपये हो गया है और उनसे कहा गया कि अगर बकाये का भुगतान नही किया तो बिजली का कनेक्शन कट सकता है। इसके बाद परिवार के तीन सदस्यों ने लोहे के छड़ से केराम पर हमला किया। तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MSEDCL employee attacked by woman and her sons

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे