लाइव न्यूज़ :

एमपीएससी अभ्यर्थी आत्महत्या मामला: भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:52 IST

Open in App

नागपुर, पांच जुलाई भाजपा के राज्य सभा सदस्य संभाजी छत्रपति ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के एक अभ्यर्थी के कुछ दिन पहले पुणे में आत्महत्या करने को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की। साथ ही, कहा कि राज्य सरकार को परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शीघ्र ही एक समाधान तलाशना चाहिए ताकि योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जा सके।

गौरतलब है कि एमपीएससी की 2019 की परीक्षा में प्रारंभिक (पीटी) एवं मुख्य (मेन) परीक्षाएं उत्तीर्ण कर कर चुके स्वप्निल लोनकर नाम के अभ्यर्थी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते साक्षात्कार में देरी होने पर 30 जून को अपने घर में फंदा लगाकर कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

भाजपा नेता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘यदि आप एमपीएससी की परीक्षाएं आयोजित करा रहे हैं तो चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त करें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह व्यक्ति दो साल से साक्षात्कार का इंतजार कर रहा था। इस स्थिति के लिए यह सरकार और पिछली सरकार जिम्मेदार है।’’

मराठा कोटा मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में इस पर कुछ सकारात्मक कदमों की घोषणा करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है