लाइव न्यूज़ :

सांसदों ने सहभागिता सुनिश्चित कर सार्थक संवाद की परंपरा को और मजबूत बनाया : बिरला

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिये सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सत्र के दौरान 114 प्रतिशत कामकाज हुआ और सदस्यों ने देर रात तक कामकाज में सहभागिता सुनिश्चित करके ‘‘सार्थक संवाद की परंपरा को और मजबूत बनाया।’’

बिरला ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित किए गए। स्वास्थ्य कारणों से सत्र के अंतिम दिनों में मैं सदन में उपस्थित नहीं रह सका।’’

गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पिछले कुछ दिन से सदन की कार्यवाही संचालित नहीं कर रहे थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान पीठासीन सभापतियों की समिति में शामिल सदस्यों ने कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ सदन के सदस्यों ने भी इसमें पूरा योगदान दिया। इसके लिए सभी का साधुवाद।’’

बिरला ने कहा कि लोकसभा का बजट सत्र का आज अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हुआ। सत्र के दौरान 114 प्रतिशत उत्पादकता रही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी दलों के नेताओं तथा माननीय सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ सदस्यों ने देर रात तक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सार्थक संवाद की परम्परा को और मजबूत बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह