लाइव न्यूज़ :

कोविड महमारी के दौरान किये गये राहत कार्यों का ब्योरा साझा करें सांसद : लोकसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सांसदों से कोविड-19 महामारी के दौरान उनके निर्वाचन क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये राहत कार्यों का ब्योरा साझा करने की अपील की ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तौर-तरीके विकसित किए जा सकें।

सभी सांसदों को भेजे पत्र में बिरला ने कहा कि बतौर जन प्रतिनिधि इस गंभीर संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा होने और हर मामले में उनकी सहायता करना सांसदों का दायित्व है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि आपने इस विपरीत समय में लोगों की मदद करते हुए अपना अधिकतर समय बिताया होगा। आपने न केवल मुसीबत में घिरे व्यक्तियों को नैतिक समर्थन दिया होगा बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भरसक प्रयास भी किये होंगे।

उन्होंने लिखा, ‘‘ समय की मांग है कि आप अपना शानदार कार्य एवं अनुभव पूरे देश के साथ साझा करें ताकि हम ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तौर तरीकों का विकास कर पाएं।’’

राजस्थान के कोटा से सांसद बिरला ने घोषणा की थी कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में जो विद्यार्थी मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और कोविड के चलते यदि उनके माता-पिता गुजर गये या परिवार का आय अर्जित करने वाला कोई सदस्य चल बसा हो तो उनके लिए मुफ्त कोचिंग एवं ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल