लाइव न्यूज़ :

मप्र के निजी बस मालिकों ने लॉकडाउन अवधि के लिए परमिट कर से छूट की मांग की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:06 IST

Open in App

भोपाल, तीन जुलाई मध्य प्रदेश के निजी बस मालिकों ने इस साल अप्रैल से जून तक कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कारोबार बंद रहने के मद्देनजर सरकार से इन तीन महीनों का परमिट कर माफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे बसों का संचालन बंद कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश प्राइम रूट बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने पीटीआई/भाषा से कहा कि निजी बस ऑपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने वाला है जिसमें लगभग 200 करोड़ रुपये की कर राशि माफ करने की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार के साथ बातचीत विफल होती है तो हम 15 जुलाई से मुख्य रूप से प्रदेश के अंदर अपनी सेवाएं बंद करने के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘हमें बसों के लिए मासिक परमिट का भुगतान करना होता है। अप्रैल से जून तक राज्य में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण बसों का संचालन लगभग बंद रहा। इससे हमें भारी नुकसान हुआ है और हमारे पास कर चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं।’’

उन्होंने बताया कि निजी ऑपरेटर प्रदेश में लगभग 35 हजार बसें चलाते हैं। कुछ संचालकों के पास दस से 40 बसें हैं। शर्मा ने बताया कि निजी बस मालिकों पर पिछले तीन महीने से परमिट कर के रूप में प्रदेश सरकार का करीब 200 करोड़ रुपये बकाया है।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सरकारी राज्य परिवहन निगम के सालों पहले से बंद हो जाने के बाद से प्रदेश में बस सेवा निजी क्षेत्र पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है