लाइव न्यूज़ :

थरूर ने कहा, सांसद क्षेत्र में कम जाएंगे तो उनका चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा

By भाषा | Updated: July 12, 2019 18:07 IST

थरूर ने इस बात का जिक्र किया कि सिर्फ भाजपा के सांसद और उत्तर भारत के सांसद उनकी इस दलील के समर्थन में हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘खास तौर पर उत्तर (भारत) के सांसद, जिनके अपने निर्वाचन क्षेत्रों से कुछ अलग तरह के संबंध हैं और जो वहां कम दिखते हैं, उन्हें मुश्किल समय का सामना करना पड़ता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘वे लोग उनमें शामिल हैं जो शायद नरेंद्र मोदी के नाम पर जीत सकते है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। हममें से बहुतों को जो चीज उनसे अलग करती है वह निर्वाचन क्षेत्र में हमारे द्वारा किया गया काम है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र से अलग तरह का संबंध रखने वाले और वहां बहुत कम दिखने वाले सांसदों को मुश्किल समय का सामना करना पड़ता है।

केरल के तिरुवनंतपुरम से 2009 से लगातार तीन बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थरूर ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने अपना काम बखूबी किया और यही कारण है कि लोगों ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया।

उल्लेखनीय है कि हालिया लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक विश्लेषकों ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी की हार का कारण इस क्षेत्र के मतदाताओं से उनका कटे रहना या संपर्क में नहीं रहना बताया था।

हालांकि, थरूर ने इस बात का जिक्र किया कि सिर्फ भाजपा के सांसद और उत्तर भारत के सांसद उनकी इस दलील के समर्थन में हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘खास तौर पर उत्तर (भारत) के सांसद, जिनके अपने निर्वाचन क्षेत्रों से कुछ अलग तरह के संबंध हैं और जो वहां कम दिखते हैं, उन्हें मुश्किल समय का सामना करना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग उनमें शामिल हैं जो शायद नरेंद्र मोदी के नाम पर जीत सकते है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। लेकिन हममें से बहुतों को जो चीज उनसे अलग करती है वह निर्वाचन क्षेत्र में हमारे द्वारा किया गया काम है।’’

उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें दोबारा चुना क्योंकि लोगों ने यह माना कि उन्होंने अपना काम बखूबी किया है। थरूर ने कहा, ‘‘लोगों ने मुझे देखा, अपने सुख-दुख में शामिल होते देखा और यही कारण है कि उन लोगों ने भरोसा जताया तथा मुझे वोट दिया।’’

थरूर ने यहां बृहस्पतिवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा आयोजित दक्षिण एशिया परिचर्चा के तीसरे सत्र में यह कहा। इसमें शोधार्थियों, नीति निर्माता, नौकरशाह और पत्रकारों ने आधुनिक दक्षिण एशिया को परिभाषित करने वाले समकालिक विचारों को परिभाषित किया। 

टॅग्स :कांग्रेसशशि थरूरराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है