लाइव न्यूज़ :

पंजाब में लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस का टिकट का दावा करने वालों में सांसद, विधायक, उनके रिश्तेदार

By भाषा | Updated: February 8, 2019 01:01 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सचिव संदीप संधू के अनुसार पंजाब की लोकसभा सीटों से टिकट पाने के इच्छुक लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 130 पार कर गयी।

Open in App

वर्तमान सांसद, कम से पांच विधायक, एक मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके कुछ रिश्तेदार पंजाब की लोकसभा सीटों से कांग्रेस का टिकट पाने के लिए जद्दोजहद में लगे हैं।पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सचिव संदीप संधू के अनुसार पंजाब की लोकसभा सीटों से टिकट पाने के इच्छुक लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 130 पार कर गयी।जिन विधायकों ने अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट के लिए दावा किया है, उनमें राज कुमार चब्बेवाल, कुलबीर जीरा, रणदीप नाभा और सुशील रिंकू हैं।खेल मंत्री राणा गुरमत सिंह सोढी ने भी फिरोजपुर से पार्टी का टिकट मांगा है।संधू ने कहा कि जालंधर, गुरदासपुर, अमृतसर और लुधियाना के कांग्रेस सांसदों ने फिर टिकट का दावा किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटियाला से सांसद रह चुकी प्रणीत कौर ने फिर इसी सीट से दावा किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया