लाइव न्यूज़ :

'लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिये अन्य देशों से अनुभव साझा करें सांसद, पूर्व सांसद'

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के लिये वर्तमान एवं पूर्व सांसदों को अन्य देशों के संसदीय शिष्टमंडलों के साथ चर्चा करनी चाहिए ।

संसद भवन परिसर में भारतीय संसदीय समूह की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक देशों के साथ विचारों के आदान-प्रदान एवं संसदीय कूटनीति में भारतीय संसदीय समूह की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को और सशक्त, मजबूत और पारदर्शी बनाने में भारतीय संसदीय संघ समूह का अहम योगदान है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ मेरा विचार है कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में वर्तमान एवं पूर्व सांसदों को अन्य देशों के संसदीय शिष्टमंडलों के साथ चर्चा करनी चाहिए और अनुभव साझा करना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा कि पहले उत्कृष्ठ सांसद पुरस्कार से संबंधित समारोह तीन-चार वर्ष में आयोजित होता था और अब ऐसा विचार आया है कि नियमित रूप से दो वर्ष में एक समारोह आयोजित किया जाए।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कहा कि इसी वर्ष 2018, 2019 व 2020 के लिए 'उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार दिये जायेंगे ।

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल तथा लोकसभा व राज्यसभा के अनेक सांसदों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

बिरला ने कहा कि अन्य देशों की संसदों के साथ बनने वाले मैत्री समूह में सदस्यों की संख्या 9 से बढ़कर 12 की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच